ऋग्वेद (मंडल 1)
ए॒षा दि॒वो दु॑हि॒ता प्रत्य॑दर्शि॒ ज्योति॒र्वसा॑ना सम॒ना पु॒रस्ता॑त् । ऋ॒तस्य॒ पन्था॒मन्वे॑ति सा॒धु प्र॑जान॒तीव॒ न दिशो॑ मिनाति ॥ (३)
यह उषा स्वर्ग की पुत्री है. इसलिए यह प्रकाश रूपी वस्त्र को धारण करती हुई पूर्व दिशा में भली-भांति चलती हुई सभी के सामने प्रकाशित होती है. उषा अपने प्रिय सूर्य का अभिप्राय जानती हुई भी उसके मार्ग पर आगे-आगे चलती है एवं पूर्वादि दिशाओं को कभी समाप्त नहीं करती. (३)
This Usha is the daughter of heaven. Therefore, it is illuminated in front of everyone, wearing a light-like garment, moving well in the east direction. Usha, knowing the meaning of her beloved sun, walks forward on its path and never ends the east direction. (3)