ऋग्वेद (मंडल 1)
विश्वा॑सां त्वा वि॒शां पतिं॑ हवामहे॒ सर्वा॑सां समा॒नं दम्प॑तिं भु॒जे स॒त्यगि॑र्वाहसं भु॒जे । अति॑थिं॒ मानु॑षाणां पि॒तुर्न यस्या॑स॒या । अ॒मी च॒ विश्वे॑ अ॒मृता॑स॒ आ वयो॑ ह॒व्या दे॒वेष्वा वयः॑ ॥ (८)
हम अतिथि के समान पूज्य अग्नि को हव्य भोग करने के लिए बुलाते हैं. वे समस्त प्रजाओं के रक्षक, समान रूप से मानवों के गृहपालक एवं स्तुतिवाहक हैं. जैसे पुत्र अन्नादि पाने के लिए पिता के समीप आता है, उसी प्रकार समस्त देव हव्य प्राप्ति के लिए अग्नि के समीप पहुंचते हैं. इसीलिए ऋत्विज् अन्य देवताओं को हवि देने की इच्छा से अग्नि में ही हवन करते हैं. (८)
We call the revered fire like a guest to enjoy the havan. They are the protectors of all the peoples, equally the homeowners and the psalmists of human beings. Just as the Son comes close to the Father to get annadi, so all the gods come near to the fire to attain the good. That is why Ritvij performs havan in the fire itself with the desire to give havan to other deities. (8)