ऋग्वेद (मंडल 1)
स मानु॑षे वृ॒जने॒ शंत॑मो हि॒तो॒३॒॑ऽग्निर्य॒ज्ञेषु॒ जेन्यो॒ न वि॒श्पतिः॑ प्रि॒यो य॒ज्ञेषु॑ वि॒श्पतिः॑ । स ह॒व्या मानु॑षाणामि॒ळा कृ॒तानि॑ पत्यते । स न॑स्त्रासते॒ वरु॑णस्य धू॒र्तेर्म॒हो दे॒वस्य॑ धू॒र्तेः ॥ (७)
मनुष्य पापों के निवारण के लिए जो यज्ञ करता है, उस में अग्नि सहायक हैं. ये विजयी राजा के समान यज्ञस्थल में मनुष्य के पालक एवं प्रिय हैं. यजमान यज्ञवेदी पर जो हवि एकत्रित करता है, अग्नि उसी को स्वीकार करने के लिए आते हैं. अग्नि यज्ञ में बाधा पहुंचाने वाले और हमारी हिंसा करने वाले व्यक्तियों के भय से तथा महान् पापों से हमारी रक्षा करें. (७)
Fire is helpful in the yajna that man performs for the prevention of sins. They are the guardians and beloved of man in the place of yajna like the victorious king. The host who collects the havi on the yajnavedi, agni comes to accept him. Protect us from the fear of those who obstruct the fire yagna and those who do us violence and from great sins. (7)