ऋग्वेद (मंडल 1)
बळि॒त्था तद्वपु॑षे धायि दर्श॒तं दे॒वस्य॒ भर्गः॒ सह॑सो॒ यतो॒ जनि॑ । यदी॒मुप॒ ह्वर॑ते॒ साध॑ते म॒तिरृ॒तस्य॒ धेना॑ अनयन्त स॒स्रुतः॑ ॥ (१)
द्योतनशील अग्नि का दर्शनीय वह तेज सब लोग शरीर की दृढ़ता के लिए धारण करते हैं, क्योंकि वह बल से उत्पन्न है. यह बात सत्य है. यह प्रसिद्ध है कि उसी तेज का सहारा लेकर मेरी बुद्धि कार्य करती है और अपना इष्ट सिद्ध करती है. यज्ञसाधक अग्नि के तेज को ही सबकी स्तुतियां प्राप्त होती हैं. (१)
The visible brightness of the demonic fire is possessed by all people for the firmness of the body, because it is produced by force. That's the truth. It is famous that by resorting to the same speed, my intellect works and proves its favor. It is only the brightness of the yajnashak agni that everyone gets praise. (1)
ऋग्वेद (मंडल 1)
पृ॒क्षो वपुः॑ पितु॒मान्नित्य॒ आ श॑ये द्वि॒तीय॒मा स॒प्तशि॑वासु मा॒तृषु॑ । तृ॒तीय॑मस्य वृष॒भस्य॑ दो॒हसे॒ दश॑प्रमतिं जनयन्त॒ योष॑णः ॥ (२)
यह अग्नि अन्नसाधक, शरीर बढ़ाने वाला एवं हव्य अन्न से युक्त होकर एक रूप में नित्य धरती पर रहता है. दूसरे रूप में सातों लोकों का कल्याण करने वाली वर्षाओं में रहता है. तीसरे रूप में इस कामवर्षी बादल का जल बरसाने के लिए रहता है. इस प्रकार परस्पर मिली हुई दसों दिशाएं इस अग्नि को उत्पन्न करती हैं. (२)
This fire is a granary, body enhancer and rich in human grain and in one form lives on the earth continuously. In the second form lives in the rain that benefits the seven lokas. In the third form this work year remains to rain the water of the cloud. Thus, the ten directions that are interconnected produce this fire. (2)
ऋग्वेद (मंडल 1)
निर्यदीं॑ बु॒ध्नान्म॑हि॒षस्य॒ वर्प॑स ईशा॒नासः॒ शव॑सा॒ क्रन्त॑ सू॒रयः॑ । यदी॒मनु॑ प्र॒दिवो॒ मध्व॑ आध॒वे गुहा॒ सन्तं॑ मात॒रिश्वा॑ मथा॒यति॑ ॥ (३)
महान् यज्ञ के आरंभ से सब कार्य सिद्ध करने में समर्थ ऋत्विज् बल से अग्नि को उत्पन्न करते हैं एवं वेदीरूपी गुफा में छिपी हुई अग्नि को फैलाने के लिए चलती हुई वायु अनादि काल से प्रेरित करती है. (३)
From the beginning of the great yajna, all the works are able to accomplish the work, they produce fire from the rutvikzbal and the moving wind to spread the fire hidden in the altar-like cave inspires from time immemorial. (3)
ऋग्वेद (मंडल 1)
प्र यत्पि॒तुः प॑र॒मान्नी॒यते॒ पर्या पृ॒क्षुधो॑ वी॒रुधो॒ दंसु॑ रोहति । उ॒भा यद॑स्य ज॒नुषं॒ यदिन्व॑त॒ आदिद्यवि॑ष्ठो अभवद्घृ॒णा शुचिः॑ ॥ (४)
अन्न की उत्कृष्टता के निमित्त अग्नि को उत्पन्न किया जाता है. भोजन की इच्छा वाली लताएं अग्नि के दांतों में प्रवेश करती हैं. ऋत्विज् एवं यजमान दोनों ही अग्नि की उत्पत्ति का प्रयत्न करते हैं, इसलिए शुद्ध अग्नि यजमानों पर कृपा करते हुए युवा होते हैं. (४)
Fire is produced for the sake of excellence of food. Vines desiring food enter the teeth of the fire. Both the ritwij and the host try to create the fire, so pure fire is young by gracious to the hosts. (4)
ऋग्वेद (मंडल 1)
आदिन्मा॒तॄरावि॑श॒द्यास्वा शुचि॒रहिं॑स्यमान उर्वि॒या वि वा॑वृधे । अनु॒ यत्पूर्वा॒ अरु॑हत्सना॒जुवो॒ नि नव्य॑सी॒ष्वव॑रासु धावते ॥ (५)
दूसरों द्वारा बिना सताए हुए अग्नि, जिन माता रूपी दिशाओं के बीच वृद्धि को प्राप्त हुए हैं, प्रकाशित होते हुए उन्हीं में प्रविष्ट होते हैं. अग्नि स्थापन के समय जो ओषधियां डाली थीं, अग्नि उन पर चढ़ गए थे. इस समय वे नई डाली गई ओषधियों की ओर दौड़ते हैं (५)
The fires that have been persecuted by others, which have attained growth between the mother-like directions, are illuminated and enter into them. The herbs that were put in place at the time of the installation of fire, the fire had climbed on them. At this time they run towards the newly cast drugs (5)
ऋग्वेद (मंडल 1)
आदिद्धोता॑रं वृणते॒ दिवि॑ष्टिषु॒ भग॑मिव पपृचा॒नास॑ ऋञ्जते । दे॒वान्यत्क्रत्वा॑ म॒ज्मना॑ पुरुष्टु॒तो मर्तं॒ शंसं॑ वि॒श्वधा॒ वेति॒ धाय॑से ॥ (६)
ऋत्विज् द्युलोक में जाने की इच्छा के कारण होम संपादक अग्नि की राजा के समान पूजा करते हैं, क्योंकि ये बहुत से लोगों द्वारा स्तुत एवं यज्ञरूप कर्म तथा अपने शारीरिक बल से देवों एवं स्तुति योग्य मानवों के लिए अन्न की इच्छा करते हैं. अग्नि विश्वरूप हैं. (६)
Due to the desire to go to Ritviz Dyulok, the Home Editor worships Agni as a king, because he desires food for the gods and the praise-worthy human beings by many people through their own physical strength. Fire is the world form. (6)
ऋग्वेद (मंडल 1)
वि यदस्था॑द्यज॒तो वात॑चोदितो ह्वा॒रो न वक्वा॑ ज॒रणा॒ अना॑कृतः । तस्य॒ पत्म॑न्द॒क्षुषः॑ कृ॒ष्णजं॑हसः॒ शुचि॑जन्मनो॒ रज॒ आ व्य॑ध्वनः ॥ (७)
यज्ञ के योग्य अग्नि वायु द्वारा प्रेरित होकर चारों ओर उसी प्रकार फैल जाते हैं, जिस प्रकार बहुवक्ता विदूषक भांति-भांति की स्तुतियां करता है. जलाने वाले, कृष्णमार्ग वाले एवं पवित्रजन्म वाले अग्नि के गमनमार्ग में समस्त लोक स्थित हैं. (७)
The worthy of yajna are inspired by the agni air and spread around in the same way as the multi-speaker clown praises a variety of praises. All the worlds are located in the path of agni with burning, krishna marg and holy birth. (7)
ऋग्वेद (मंडल 1)
रथो॒ न या॒तः शिक्व॑भिः कृ॒तो द्यामङ्गे॑भिररु॒षेभि॑रीयते । आद॑स्य॒ ते कृ॒ष्णासो॑ दक्षि सू॒रयः॒ शूर॑स्येव त्वे॒षथा॑दीषते॒ वयः॑ ॥ (८)
जिस प्रकार रस्सियों से बंधा हुआ रथ अपने पहिए आदि अंगों के सहारे चलता है, उसी प्रकार अग्नि अपनी ज्वालाओं के साथ आकाश में जाते हैं. वे अपने मार्ग को काले रंग का बनाने के लिए लकड़ियों को जलाते हैं. अग्नि के तेज से पक्षी उसी प्रकार भाग जाते हैं, जिस प्रकार वीर के भय से लोग भागते हैं. (८)
Just as a chariot tied to ropes moves with its wheels, etc., on the other hand, so the fire goes into the sky with its flames. They burn the wood to make their passages black. The birds run away from the speed of fire in the same way as people run away in fear of the heroic. (8)