हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 145
तं पृ॑च्छता॒ स ज॑गामा॒ स वे॑द॒ स चि॑कि॒त्वाँ ई॑यते॒ सा न्वी॑यते । तस्मि॑न्सन्ति प्र॒शिष॒स्तस्मि॑न्नि॒ष्टयः॒ स वाज॑स्य॒ शव॑सः शु॒ष्मिण॒स्पतिः॑ ॥ (१)
हे यजमानो! उन अग्नि से पूछो. वे सर्वत्र जाते हैं, इसलिए वे ही जानते हैं. वे ही चेतना वाले हैं. वे ही जानने योग्य बात को जानने के लिए शीघ्र जाते हैं. अग्नि में प्रशासन की योग्यता है एवं उन्हीं में सर्वफलसाधक यज्ञ की क्षमता है. वे ही अन्न, बल एवं बलवान्‌ के पालनकर्ता हैं. (१)
O hosts! Ask those fires. They go everywhere, so they know. They are the same consciousness ones. They only go quickly to learn the only thing worth knowing. Agni has the ability to administer and they have the capacity for sarvaphalasadhak yajna. They are the keepers of food, force and strength. (1)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 145
तमित्पृ॑च्छन्ति॒ न सि॒मो वि पृ॑च्छति॒ स्वेने॑व॒ धीरो॒ मन॑सा॒ यदग्र॑भीत् । न मृ॑ष्यते प्रथ॒मं नाप॑रं॒ वचो॒ऽस्य क्रत्वा॑ सचते॒ अप्र॑दृपितः ॥ (२)
सब लोग अग्नि को पूछते हैं. उनके अतिरिक्त अन्य किसी को नहीं पूछते. धीर अग्नि पूछने पर वही बात बताते हैं जो उनके मन में होती है, प्रश्न के अनुकूल उत्तर नहीं देते. ये अग्नि अपने वाकय से पहले और बाद के वचनों को सहन नहीं करते. इस कारण द॑भहीन व्यक्ति अग्नि का ही सहारा लेता है. (२)
Everyone asks the fire. Don't ask anyone other than them. When asked, Dhir Agni says the same thing that is in his mind, does not give a favorable answer to the question. These fires do not tolerate the words before and after their speech. Because of this, the blind person takes the help of fire. (2)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 145
तमिद्ग॑च्छन्ति जु॒ह्व१॒॑स्तमर्व॑ती॒र्विश्वा॒न्येकः॑ श‍ृणव॒द्वचां॑सि मे । पु॒रु॒प्रै॒षस्ततु॑रिर्यज्ञ॒साध॒नोऽच्छि॑द्रोतिः॒ शिशु॒राद॑त्त॒ सं रभः॑ ॥ (३)
जुहू नामक पात्र में रखे हुए आज्य आदि अग्नि के ही पास आते हैं. प्राप्ति भरी स्तुतियां उन्हीं को मिलती हैं. एकमात्र वे ही स्तुतिवचनों को पूर्णरूप से सुनते हैं. अग्नि सबके आज्ञाकारक, तारणकर्ता, यज्ञसाधन, अविच्छिन्न रक्षासंपन्न, प्रियकारी एवं यज्ञ की हवि को स्वीकार करने वाले हैं. (३)
The azya etc. kept in a vessel called Juhu come close to the fire. They get the praises they receive. Only they listen to the eulogies in full. Agni is the obedient, the star, the sacrificial, the eternal protector, the beloved and the one who accepts the sacrifice of yajna. (3)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 145
उ॒प॒स्थायं॑ चरति॒ यत्स॒मार॑त स॒द्यो जा॒तस्त॑त्सार॒ युज्ये॑भिः । अ॒भि श्वा॒न्तं मृ॑शते ना॒न्द्ये॑ मु॒दे यदीं॒ गच्छ॑न्त्युश॒तीर॑पिष्ठि॒तम् ॥ (४)
अध्वर्यु जिस समय अग्नि को उत्पन्न करने का प्रयत्न करता है, तभी ये उपस्थित हो जाते हैं. ये उत्पन्न होने के तत्काल बाद ही मिलने योग्य वस्तुओं से मिल जाते हैं. वृद्धि को प्राप्त करके ये थके हुए यजमान की आनंदप्राप्ति के लिए उसके द्वारा किए गए कर्मो को स्वीकार करते हैं. (४)
They are present only when the adhwaryu tries to cause fire. These are found only after they are generated from the items that are available. By achieving growth, they accept the deeds done by the tired host for the pleasure of him. (4)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 145
स ईं॑ मृ॒गो अप्यो॑ वन॒र्गुरुप॑ त्व॒च्यु॑प॒मस्यां॒ नि धा॑यि । व्य॑ब्रवीद्व॒युना॒ मर्त्ये॑भ्यो॒ऽग्निर्वि॒द्वाँ ऋ॑त॒चिद्धि स॒त्यः ॥ (५)
वे ही अग्नि त्वचा के समान विस्तृत वेदी पर धारण किए जाते हैं. अग्नि अन्वेषणशील, गतिसंपन्न एवं वन में जाने वाले हैं. सर्वज्ञ एवं यज्ञादि के ज्ञाता अग्नि यजमान आदि मनुष्यों के लिए यज्ञ करने का ज्ञान विशेष रूप से देते हैं. (५)
They are the same held on the wide altar similar to the fire skin. Fire is exploratory, dynamic and going into the forest. The omniscient and the knower of yajnaadi, fire hosts etc. give special knowledge of performing yajna for human beings. (5)