ऋग्वेद (मंडल 1)
वसू॑ रु॒द्रा पु॑रु॒मन्तू॑ वृ॒धन्ता॑ दश॒स्यतं॑ नो वृषणाव॒भिष्टौ॑ । दस्रा॑ ह॒ यद्रेक्ण॑ औच॒थ्यो वां॒ प्र यत्स॒स्राथे॒ अक॑वाभिरू॒ती ॥ (१)
हे कामवर्षक, प्रजाओं को वासदाता, पापनाशक, यज्ञदाता, स्तुतियों द्वारा बढ़ते हुए एवं पूजित अश्विनीकुमारो! तुम हमें इच्छित फल दो, क्योंकि उचय्य का पुत्र दीर्घतमा स्तुति द्वारा धन की प्रार्थना करता है एवं तुम स्तुतियां सुनकर रक्षा प्रदान करते हो. (१)
O workman, the worshiper of the people, the sinner, the sacrificial, the giver of praise, and the worshiper, Ashvinikumaro! Give us the desired fruits, for the son of the highness prays for wealth by long-term praise, and you give protection by listening to the praises. (1)
ऋग्वेद (मंडल 1)
को वां॑ दाशत्सुम॒तये॑ चिद॒स्यै वसू॒ यद्धेथे॒ नम॑सा प॒दे गोः । जि॒गृ॒तम॒स्मे रे॒वतीः॒ पुरं॑धीः काम॒प्रेणे॑व॒ मन॑सा॒ चर॑न्ता ॥ (२)
हे वासदाता अश्चिनीकुमारो! तुम्हारी अनुग्रह बुद्धि के अनुकूल तुम्हें कौन हव्य दे सकता है? तुम निश्चित यज्ञवेदी पर आने के लिए हमारा बुलावा सुनकर हमें पर्याप्त अन्न देने का निश्चय करके आते हो. हमें बहुत सी गाएं दो जो हमारा शरीर पुष्ट करें, रंभाती हों और दुधारू हों. तुम यजमानों की कामनाएं पूरी करने की इच्छा से घूमते हो. (२)
O vasdata aschinikumaro! Who can give you the word according to your gracious wisdom? You hear our call to come to the appointed yagna-veda and decide to give us enough food. Give us many songs that strengthen our body, are engrossed and are milch. You move around with the desire to fulfill the wishes of the hosts. (2)
ऋग्वेद (मंडल 1)
यु॒क्तो ह॒ यद्वां॑ तौ॒ग्र्याय॑ पे॒रुर्वि मध्ये॒ अर्ण॑सो॒ धायि॑ प॒ज्रः । उप॑ वा॒मवः॑ शर॒णं ग॑मेयं॒ शूरो॒ नाज्म॑ प॒तय॑द्भि॒रेवैः॑ ॥ (३)
हे अश्विनीकुमारो! तुम्हारा पार पहुंचाने वाला रथ तुग्रपुत्र के उद्धार के लिए अश्वयुक्त था. तुमने उस रथ को अपनी शक्ति से समुद्र के बीच स्थापित किया. जिस प्रकार शूर व्यक्ति युद्ध जीत कर गतिशील अश्वों द्वारा अपने घर में पहुंचता है, उसी प्रकार हम तुम्हारी शरण में आए हैं. (३)
O Ashwinikumaro! The chariot that led you across was a horseman for the salvation of the Son of Tugrah. You set that chariot in the middle of the sea with your power. Just as a brave man wins a war and reaches his home by moving horses, so we have come to your refuge. (3)
ऋग्वेद (मंडल 1)
उप॑स्तुतिरौच॒थ्यमु॑रुष्ये॒न्मा मामि॒मे प॑त॒त्रिणी॒ वि दु॑ग्धाम् । मा मामेधो॒ दश॑तयश्चि॒तो धा॒क्प्र यद्वां॑ ब॒द्धस्त्मनि॒ खाद॑ति॒ क्षाम् ॥ (४)
हे अश्विनीकुमारो! तुम्हारे उद्देश्य से की गई स्तुति उचय्य के पुत्र दीर्घतमा की दाह आदि से रक्षा करे तथा रात एवं दिन मुझे सारहीन न करे. दस बार प्रज्वलित अग्नि मुझे न जलावे. तुम्हारा यह भक्त पाशों से बंधा हुआ धरती पर लोट रहा है. (४)
O Ashwinikumaro! May the praise given to your purpose protect the son of Uchhayaya, Longatama, from burns, etc., and do not make me without any substance, night and day. Let the fire ignite ten times not burn me. This devotee of yours is rolling on the earth bound by loops. (4)
ऋग्वेद (मंडल 1)
न मा॑ गरन्न॒द्यो॑ मा॒तृत॑मा दा॒सा यदीं॒ सुस॑मुब्धम॒वाधुः॑ । शिरो॒ यद॑स्य त्रैत॒नो वि॒तक्ष॑त्स्व॒यं दा॒स उरो॒ अंसा॒वपि॑ ग्ध ॥ (५)
माता के समान संसार का हित करने वाली नदियां मुझे न डुबावें. अनार्य दासों ने मुझे अच्छी तरह बंधनों से जकड़ कर नीचे को मुख करके गिराया है. त्रितन नामक दास ने अनेक प्रकार से मेरा सिर काटने का प्रयत्न किया था एवं सीने तथा दोनों कंधों पर भी चोट की थी. (५)
Don't let rivers that benefit the world like a mother drown me. The pomegranate non-aryas have pulled me down by the bonds well. A non-arya named Tritan had tried to cut off my head in many ways and also hurt the chest and both the shoulders. (5)
ऋग्वेद (मंडल 1)
दी॒र्घत॑मा मामते॒यो जु॑जु॒र्वान्द॑श॒मे यु॒गे । अ॒पामर्थं॑ य॒तीनां॑ ब्र॒ह्मा भ॑वति॒ सार॑थिः ॥ (६)
ममता के पुत्र दीर्घतमा आश्विनीकुमारों के प्रभाव से दसवें युग में वृद्ध हुए थे. वे स्वर्गादि कर्मफल पाने वाली प्रजाओं के नेता एवं सारथि के समान निर्देशक हुए. (६)
Mamata's son, Longatama, had aged in the tenth age under the influence of the Ashvinikumaras. He became the leader of the swarwadi karma-fruiting people and the same director as the charioteer. (6)