ऋग्वेद (मंडल 1)
सा॒तिर्न वोऽम॑वती॒ स्व॑र्वती त्वे॒षा विपा॑का मरुतः॒ पिपि॑ष्वती । भ॒द्रा वो॑ रा॒तिः पृ॑ण॒तो न दक्षि॑णा पृथु॒ज्रयी॑ असु॒र्ये॑व॒ जञ्ज॑ती ॥ (७)
हे मरुतो! तुम्हारे धन के समान ही तुम्हारा दान भी प्रशंसनीय है. इंद्र तुम्हारे दान में सहायता करते हैं. उस में सुख, तेज, फल का परिपाक एवं किसानों का कल्याण है. तुम्हारा दान दाता की दक्षिणा के समान तुरंत फल देने वाला एवं अपनी शक्ति के समान सबको हराने वाला है. (७)
O Maruto! Just like your wealth, your donation is also praiseworthy. Indra help in your donation. In it is the happiness, the speed, the maturity of the fruit and the welfare of the farmers. Your gift is going to bear fruit immediately like the south of the giver and defeat everyone like your power. (7)