ऋग्वेद (मंडल 1)
आ घ॒ त्वावा॒न्त्मना॒प्तः स्तो॒तृभ्यो॑ धृष्णविया॒नः । ऋ॒णोरक्षं॒ न च॒क्र्योः॑ ॥ (१४)
हे साहसी इंद्र! तुम्हारी कृपा से हमें तुम्हारे ही समान कोई देवता अनायास मिल जाएगा. हम उसकी स्तुति करेंगे, उससे मांगेंगे, तो वह अवश्य ही हमें मनचाही संपत्ति देगा. जिस प्रकार घोड़े रथ के दोनों पहियों के अरों को घुमाते हैं, उसी प्रकार वे धन को हमारी ओर प्रेरित करेंगे. (१४)
O courageous Indra! By your grace we will find a god like you effortlessly. We will praise Him, ask Him, and He will surely give us the property we want. Just as horses rotate the arrows of both the wheels of the chariot, so they will inspire wealth towards us. (14)