हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 1.53.8

मंडल 1 → सूक्त 53 → श्लोक 8 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 53
त्वं कर॑ञ्जमु॒त प॒र्णयं॑ वधी॒स्तेजि॑ष्ठयातिथि॒ग्वस्य॑ वर्त॒नी । त्वं श॒ता वङ्गृ॑दस्याभिन॒त्पुरो॑ऽनानु॒दः परि॑षूता ऋ॒जिश्व॑ना ॥ (८)
हे इंद्र! तुमने अतिथिग्व नामक राजा की सहायता करने के लिए तेज एवं शत्रुनाशक आयुध से करंज एवं पर्णय नामक असुरों का वध किया था. ऋजिश्वान्‌ नामक राजा ने वंगृद असुर के सौ नगरों को चारों ओर से घेर लिया था. तुमने अकेले ही उन नगरों का विनाश कर दिया था. (८)
O Indra! You killed the asuras named Karanj and Parnaya with a sharp and hostile weapon to help the king named Atishtgava. The king named Rijishwan had surrounded a hundred cities of the Vangrid Asuras from all sides. You alone destroyed those cities. (8)