हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 1.65.4

मंडल 1 → सूक्त 65 → श्लोक 4 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 65
वर्ध॑न्ती॒मापः॑ प॒न्वा सुशि॑श्विमृ॒तस्य॒ योना॒ गर्भे॒ सुजा॑तम् ॥ (४)
देवों ने भागे हुए अग्नि के कर्मों की खोज की थी. यह खोज चारों दिशाओं में की गई. अग्नि को खोजने के लिए इंद्र आदि देव धरती पर आए थे, इसलिए धरती स्वर्ग के तुल्य बन गई थी. यज्ञ के कारणभूत, जल के गर्भ से उत्पन्न एवं ऋत्विजों की स्तुतियों द्वारा प्रबुद्ध अग्नि को छिपाने के लिए जल में वृद्धि हुई थी. (४)
The gods had discovered the deeds of the fledgling fire. This search was done in all four directions. Indra and other gods had come to the earth to find fire, so the earth had become equal to heaven. There was an increase in the water to hide the fire that was born due to the Yagya, which was born from the womb of water and illuminated by the praises of the Ritvijas. (4)