हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 1.92.6

मंडल 1 → सूक्त 92 → श्लोक 6 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 92
अता॑रिष्म॒ तम॑सस्पा॒रम॒स्योषा उ॒च्छन्ती॑ व॒युना॑ कृणोति । श्रि॒ये छन्दो॒ न स्म॑यते विभा॒ती सु॒प्रती॑का सौमन॒साया॑जीगः ॥ (६)
हम रात्रि के अंधकार के पार आ गए हैं. निशा के अंधकार का नाश करती हुई उषा समस्त प्राणियों को ज्ञान देती है. जिस प्रकार वशीकरण में समर्थ पुरुष धनी के समीप जाकर उसे प्रसन्न करने के लिए हंसता है, उसी प्रकार प्रकाश फैलाती हुई उषाएं हंसती सी जान पड़ती हैं. सुंदर शरीर वाली उषाओं ने सबकी प्रसन्नता के लिए अंधकार का भक्षण किया है. (६)
We have come across the darkness of the night. Usha, destroying Nisha's darkness, imparts knowledge to all beings. Just as a man capable of vashikaran comes close to the rich and laughs to please him, so the ushas spreading the light seem to be laughing. The ushas with beautiful bodies have devoured darkness for everyone's happiness. (6)