हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 10.101.7

मंडल 10 → सूक्त 101 → श्लोक 7 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 101
प्री॒णी॒ताश्वा॑न्हि॒तं ज॑याथ स्वस्ति॒वाहं॒ रथ॒मित्कृ॑णुध्वम् । द्रोणा॑हावमव॒तमश्म॑चक्र॒मंस॑त्रकोशं सिञ्चता नृ॒पाण॑म् ॥ (७)
हे ऋत्विजो! बैलों को घास आदि खिलाकर तैयार करो, खेतों को जोतो एवं सरलता से धान्य ढोने वाला रथ तैयार करो. पशुओं की प्याऊ में एक द्रोण जल आता है. पत्थरों के घेरे से घिरे हुए दुर्भिक्ष के समय जल की रक्षा करने वाले तथा मानवों के जलपान के आधार अर्थात्‌ कुएं को पानी से भरो. (७)
Hey Ritvijo! Prepare the bulls by feeding them grass, etc., plough the fields and prepare a chariot carrying grain easily. A drona water comes into the drink of animals. Fill the water-protecting water and the base of the human's refreshment, i.e., the well, at the time of famine surrounded by stones. (7)