हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 10.133.1

मंडल 10 → सूक्त 133 → श्लोक 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 133
प्रो ष्व॑स्मै पुरोर॒थमिन्द्रा॑य शू॒षम॑र्चत । अ॒भीके॑ चिदु लोक॒कृत्सं॒गे स॒मत्सु॑ वृत्र॒हास्माकं॑ बोधि चोदि॒ता नभ॑न्तामन्य॒केषां॑ ज्या॒का अधि॒ धन्व॑सु ॥ (१)
हे स्तोताओ! इंद्र के रथ के आगे चलने वाली सेना की भली-भांति पूजा करो. इंद्र शत्रुसेनाओं के समीप आ जाने पर भी भागते नहीं. वे शत्रुओं का वध करते हैं. वे हमारे कार्यो को जानें. शन्रुओं के धनुषों पर चढ़ी हुई डोरियां नष्ट हों. (१)
O Praisers! Worship thoroughly the army that moves ahead of Indra's chariot. Indra does not run away even when he comes near the enemy forces. He destroys enemies. He know our works. The strings attached to the bows of the enemies should be destroyed. (1)