ऋग्वेद (मंडल 10)
स॒प्तास्या॑सन्परि॒धय॒स्त्रिः स॒प्त स॒मिधः॑ कृ॒ताः । दे॒वा यद्य॒ज्ञं त॑न्वा॒ना अब॑ध्न॒न्पुरु॑षं प॒शुम् ॥ (१५)
देवों ने जिस समय काल्पनिक यज्ञ का विस्तार करते हुए विराट् पुरुष को बलिपशु के रूप में बांधा, उस समय यज्ञ की सात परिधियां और इक्कीस समिधाएं बनाई गई. (१५)
At the time when the Devas expanded the imaginary yajna and tied the virat purush as Balipashu, at that time seven perimeters and twenty-one samidhas of the yajna were made. (15)