ऋग्वेद (मंडल 10)
सम॑स्मि॒ञ्जाय॑मान आसत॒ ग्ना उ॒तेम॑वर्धन्न॒द्य१॒ः॑ स्वगू॑र्ताः । म॒हे यत्त्वा॑ पुरूरवो॒ रणा॒याव॑र्धयन्दस्यु॒हत्या॑य दे॒वाः ॥ (७)
उर्वशी ने कहा-“पुरूरवा के जन्म के समय देखने के लिए देवपत्नियां भी एकत्रित हुई तथा स्वयं बहने वाली नदियों ने भी उसे आश्रित बनकर बढ़ाया. देवों ने युद्ध में शत्रुहनन करने के लिए तुम्हारी अत्यंत वृद्धि की.” (७)
Urvashi said, "At the time of Pururva's birth, the devapatis also gathered to see and the rivers that flowed on themselves also extended him as a dependent. The gods have greatly increased you to make enemies in battle." (7)