हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
ह॒ये जाये॒ मन॑सा॒ तिष्ठ॑ घोरे॒ वचां॑सि मि॒श्रा कृ॑णवावहै॒ नु । न नौ॒ मन्त्रा॒ अनु॑दितास ए॒ते मय॑स्कर॒न्पर॑तरे च॒नाह॑न् ॥ (१)
पुरूरवा ने कहा-“हे दुःख देने वाली पत्नी! अनुरागपूर्ण मन से क्षण भर मेरे समीप ठहरो. हम आज शीघ्र ही कथोपकथन करें. आज यदि हमारी बातें अनकही रह गई तो आने वाले दिन सुखकारक नहीं होंगे.” (१)
Pururva said, "O wife of sorrow! Stay close to me for a moment with a loving heart. Let's make a fuss today soon. Today, if our words are left unsaid, the days to come will not be pleasant." (1)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
किमे॒ता वा॒चा कृ॑णवा॒ तवा॒हं प्राक्र॑मिषमु॒षसा॑मग्रि॒येव॑ । पुरू॑रवः॒ पुन॒रस्तं॒ परे॑हि दुराप॒ना वात॑ इवा॒हम॑स्मि ॥ (२)
उर्वशी ने कहा-—“केवल बातों से क्या होगा? पूर्ववर्ती उषाओं के समान मैं तुम्हारे पास से चली गई हूं. हे पुरूरवा! तुम अपने घर को पुनः चले जाओ. मैं वायु के समान दुष्प्राप्य हूं.” (२)
Urvashi said, "What will happen with only things? Like the previous ushas, I have gone from you. O puruva! You go back to your house. I am as ill-fated as the wind." (2)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
इषु॒र्न श्रि॒य इ॑षु॒धेर॑स॒ना गो॒षाः श॑त॒सा न रंहिः॑ । अ॒वीरे॒ क्रतौ॒ वि द॑विद्युत॒न्नोरा॒ न मा॒युं चि॑तयन्त॒ धुन॑यः ॥ (३)
पुरूरवा ने कहा-“तुम्हारे बिना मैं विजय पाने के लिए तरकस से बाण नहीं निकाल पाता और न सैकड़ों गायों को वेगपूर्वक शत्रुओं से छीन पाता हूं. वीरविहीन राज्यव्यवस्था में मेरा सामर्थ्य प्रकाशित नहीं होता. शत्रु को कंपित करने वाले मेरे वीर संग्राम में सिंहनाद नहीं करते. (३)
Pururva said, "Without you, I would not have been able to remove the arrow from the tarkas to win, nor could I swiftly snatch hundreds of cows from the enemies. My power is not illuminated in a stateless polity. Those who vibrate the enemy do not sing in my heroic struggle. (3)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
सा वसु॒ दध॑ती॒ श्वशु॑राय॒ वय॒ उषो॒ यदि॒ वष्ट्यन्ति॑गृहात् । अस्तं॑ ननक्षे॒ यस्मि॑ञ्चा॒कन्दिवा॒ नक्तं॑ श्नथि॒ता वै॑त॒सेन॑ ॥ (४)
उर्वशी ने कहा-“हे उषा! यह उर्वशी यदि पतिगृह में अपने ससुर को भोजन देना चाहती तो समीपवर्ती कक्ष से पति के रात में सोने वाले कमरे में जाती तथा रात-दिन अपने पति के साथ रमणसुख भोगती.” (४)
Urvashi said, "Hey Usha! If this Urvashi wanted to give food to her father-in-law in the husband's house, she would go from the adjoining room to her husband's sleeping room at night and enjoy the fun with her husband day and night." (4)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
त्रिः स्म॒ माह्नः॑ श्नथयो वैत॒सेनो॒त स्म॒ मेऽव्य॑त्यै पृणासि । पुरू॑र॒वोऽनु॑ ते॒ केत॑मायं॒ राजा॑ मे वीर त॒न्व१॒॑स्तदा॑सीः ॥ (५)
हे पुरूरवा! तुम दिन में तीन बार पुरुष इंद्रिय द्वारा ताडित करते थे. किसी सौत के साथ मेरी होड़ नहीं थी. मैं प्रतिदिन तुम्हारे शयनकक्ष में आती थी. हे वीर राजा! तुम मेरे शरीर को सुख देते थे.” (५)
O puruva! You used to be shaken by the male senses three times a day. I didn't have a competition with a saut. I used to come to your bedroom every day. O brave king! You used to make my body happy." (5)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
या सु॑जू॒र्णिः श्रेणिः॑ सु॒म्ना॑पिर्ह्र॒देच॑क्षु॒र्न ग्र॒न्थिनी॑ चर॒ण्युः । ता अ॒ञ्जयो॑ऽरु॒णयो॒ न स॑स्रुः श्रि॒ये गावो॒ न धे॒नवो॑ऽनवन्त ॥ (६)
पुरूरवा ने कहा-“मेरे महल में तुम्हारे आने के बाद सुजूर्णि, श्रेणि, सुम्न, आपि, हृदेचक्षु, ग्रंथिनी, चरण्यू आदि अप्सराएं गोष्ठ में जाने वाली गायों के समान शब्द करती हुई नहीं आती थीं.” (६)
Pururva said, "After your arrival in my palace, the nymphs like Sujurni, Shreni, Suman, Api, Hridechanshu, Gandni, Charanyu, etc., did not come with words like cows going to the seminar." (6)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
सम॑स्मि॒ञ्जाय॑मान आसत॒ ग्ना उ॒तेम॑वर्धन्न॒द्य१॒ः॑ स्वगू॑र्ताः । म॒हे यत्त्वा॑ पुरूरवो॒ रणा॒याव॑र्धयन्दस्यु॒हत्या॑य दे॒वाः ॥ (७)
उर्वशी ने कहा-“पुरूरवा के जन्म के समय देखने के लिए देवपत्नियां भी एकत्रित हुई तथा स्वयं बहने वाली नदियों ने भी उसे आश्रित बनकर बढ़ाया. देवों ने युद्ध में शत्रुहनन करने के लिए तुम्हारी अत्यंत वृद्धि की.” (७)
Urvashi said, "At the time of Pururva's birth, the devapatis also gathered to see and the rivers that flowed on themselves also extended him as a dependent. The gods have greatly increased you to make enemies in battle." (7)

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 95
सचा॒ यदा॑सु॒ जह॑ती॒ष्वत्क॒ममा॑नुषीषु॒ मानु॑षो नि॒षेवे॑ । अप॑ स्म॒ मत्त॒रस॑न्ती॒ न भु॒ज्युस्ता अ॑त्रसन्रथ॒स्पृशो॒ नाश्वाः॑ ॥ (८)
पुरूरवा ने कहा-“मानव रूपधारी पुरूरवा जब अमानुष रूपधारिणी अप्सराओं के सामने गए, तब वे इस प्रकार भाग गई, जिस प्रकार हिरनी व्याध से दूर भागती है अथवा रथ में जुते हुए घोड़े भागते हैं. (८)
Pururva said, "When the human-ized Pururva went in front of the amanush rupdharini nymphs, they ran away in the same way as the deer runs away from the disease or the horses running away in the chariot. (8)
Page 1 of 3Next →