हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 2.38.5

मंडल 2 → सूक्त 38 → श्लोक 5 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 2)

ऋग्वेद: | सूक्त: 38
नानौकां॑सि॒ दुर्यो॒ विश्व॒मायु॒र्वि ति॑ष्ठते प्रभ॒वः शोको॑ अ॒ग्नेः । ज्येष्ठं॑ मा॒ता सू॒नवे॑ भा॒गमाधा॒दन्व॑स्य॒ केत॑मिषि॒तं स॑वि॒त्रा ॥ (५)
अग्निगृह अर्थात्‌ यज्ञशाला में उत्पन्न महान्‌ तेज यजमानों के अलग-अलग घरों तथा संपूर्ण अन्न में समा जाता है. उषा माता ने सविता द्वारा प्रेषित यज्ञ का भाग अपने पुत्र अग्नि को दिया है. वह भाग उत्तम एवं अग्नि को बढ़ाने वाला है. (५)
The great brightness produced in the agni house, i.e., the yajnashala, is absorbed into the individual houses and the whole grain of the hosts. Usha Mata has given part of the yajna sent by Savita to her son Agni. That part is good and agni-enhancing. (5)