हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 2.38.6

मंडल 2 → सूक्त 38 → श्लोक 6 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 2)

ऋग्वेद: | सूक्त: 38
स॒माव॑वर्ति॒ विष्ठि॑तो जिगी॒षुर्विश्वे॑षां॒ काम॒श्चर॑ताम॒माभू॑त् । शश्वा॒ँ अपो॒ विकृ॑तं हि॒त्व्यागा॒दनु॑ व्र॒तं स॑वि॒तुर्दैव्य॑स्य ॥ (६)
आकाश में स्थित सविता का व्रत समाप्त होने अर्थात्‌ सूर्य छिप जाने पर जय का इच्छुक योद्धा प्रस्थान करके भी लौट आता है, सभी चर प्राणी घर की अभिलाषा करने लगते हैं एवं कार्य में नित्य लगा हुआ व्यक्ति भी काम अधूरा छोड़कर घर जाता है. (६)
When the fast of Savita in the sky is over, i.e., when the sun is hidden, the warrior who wants to jai also returns after departing, all the char beings start wishing for the house and the person who is constantly engaged in the work also goes home leaving the work incomplete. (6)