ऋग्वेद (मंडल 3)
नाना॑ चक्राते य॒म्या॒३॒॑ वपूं॑षि॒ तयो॑र॒न्यद्रोच॑ते कृ॒ष्णम॒न्यत् । श्यावी॑ च॒ यदरु॑षी च॒ स्वसा॑रौ म॒हद्दे॒वाना॑मसुर॒त्वमेक॑म् ॥ (११)
रात और दिन का जोड़ा नाना प्रकार के रूप धारण करता है. इन दो बहिनों में एक काले रंग की है और दूसरी शुक्ल वर्ण होने के कारण दीप्त होती है. देवों का प्रमुख बल एक ही है. (११)
The pair of night and day takes on a variety of forms. One of these two sisters is black in colour and the other is luminous due to its Shukla varna. The principal force of the gods is the same. (11)