हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 4.34.9

मंडल 4 → सूक्त 34 → श्लोक 9 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 4)

ऋग्वेद: | सूक्त: 34
ये अ॒श्विना॒ ये पि॒तरा॒ य ऊ॒ती धे॒नुं त॑त॒क्षुरृ॒भवो॒ ये अश्वा॑ । ये अंस॑त्रा॒ य ऋध॒ग्रोद॑सी॒ ये विभ्वो॒ नरः॑ स्वप॒त्यानि॑ च॒क्रुः ॥ (९)
जिन ऋभुओं ने रथनिर्माणरूपी सेवा से अश्चिनीकुमारों को प्रसन्न किया, माता-पिता को बुढ़ापे की जीर्णता से युवा बनाकर प्रसन्न किया, जिन्होंने धेनु और घोड़े को बनाया, देवों के लिए कवच का निर्माण किया, धरती व आकाश को अलग-अलग किया, वे व्यापक, नेता एवं शोभन संतान प्राप्ति के लिए कार्य करने वाले हैं. (९)
The sages who have pleased the Ashchinikumars with the service of chariot-building, who have made the parents young with the dilapidation of old age, who made dhenu and the horse, made armor for the gods, separated the earth and the sky, are the broad, the leaders and the ones who work for the attainment of a glorious child. (9)