ऋग्वेद (मंडल 6)
नू म॒ आ वाच॒मुप॑ याहि वि॒द्वान्विश्वे॑भिः सूनो सहसो॒ यज॑त्रैः । ये अ॑ग्निजि॒ह्वा ऋ॑त॒साप॑ आ॒सुर्ये मनुं॑ च॒क्रुरुप॑रं॒ दसा॑य ॥ (११)
हे बलपुत्र एवं विद्वान् इंद्र! तुम सभी देवों के साथ शीघ्र मेरे स्तुति वचनों के सामने आओ. अग्नि उन देवों की जीभ है, जो यज्ञ का स्पर्श करते हैं एवं जिन्होंने शत्रुनाश के हेतु मनु को असुरों की अपेक्षा शक्तिशाली बनाया. (११)
O son of strength and scholar Indra! Come before my praise words with all of you gods soon. Agni is the tongue of the gods who touch the yajna and who made Manu stronger than the asuras for the sake of shatrunash. (11)