ऋग्वेद (मंडल 7)
इन्द्रो॑ यातू॒नाम॑भवत्पराश॒रो ह॑वि॒र्मथी॑नाम॒भ्या॒३॒॑विवा॑सताम् । अ॒भीदु॑ श॒क्रः प॑र॒शुर्यथा॒ वनं॒ पात्रे॑व भि॒न्दन्स॒त ए॑ति र॒क्षसः॑ ॥ (२१)
इंद्र हिंसकों की भी हिंसा करने वाले हैं. जिस प्रकार कुल्हाड़ा वनों को काटता है एवं हथौड़ा बरतनों को पीटता है, उसी प्रकार राक्षसों को नष्ट करते हुए इंद्र हव्य-मंथन करने वाले एवं अपने सम्मुख उपस्थित भक्तों की रक्षा के लिए आते हैं. (२१)
Indra is also going to commit violence against the violent. Just as the axe cuts down the forests and the hammer beats the utensils, so in the same way, destroying the demons, Indra comes to the rescue of the devotees who are in front of him and to do the havan-manthan and present before him. (21)