हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 8.18.9

मंडल 8 → सूक्त 18 → श्लोक 9 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 8)

ऋग्वेद: | सूक्त: 18
शम॒ग्निर॒ग्निभिः॑ कर॒च्छं न॑स्तपतु॒ सूर्यः॑ । शं वातो॑ वात्वर॒पा अप॒ स्रिधः॑ ॥ (९)
अग्नि देव गार्हपत्यादि विविध अग्नियों द्वारा हमें आरोग्य का सुख दें. सूर्य हमारे लिए सुखदाता बनकर तपें. पापरहित वायु सुख देने के लिए बहे एवं शत्रुओं को हमसे दूर रखें (९)
May the agni god garhapata, etc., give us the happiness of health through various agnis. Let the sun be the comforter for us. Keep the deaf and the enemies away from us in order to give sinless air pleasure (9)