हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 8.24.28

मंडल 8 → सूक्त 24 → श्लोक 28 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 8)

ऋग्वेद: | सूक्त: 24
यथा॑ वरो सु॒षाम्णे॑ स॒निभ्य॒ आव॑हो र॒यिम् । व्य॑श्वेभ्यः सुभगे वाजिनीवति ॥ (२८)
हे राजा वरु! तुमने अपने पिता राजा सुषामा के कल्याण के लिए जैसे धन दान किया था, उसी प्रकार हमें, व्यश्च एवं उसके परिवार वालों को धन दो. हे शोभन धन एवं अन्न वाली उषा! तुम भी हमें धन दो. (२८)
O King Varu! Just as you donated money for the welfare of your father, King Sushama, give money to us, the person and his family. O Usha with wealth and food! You also give us money. (28)