ऋग्वेद (मंडल 8)
उ॒भा हि द॒स्रा भि॒षजा॑ मयो॒भुवो॒भा दक्ष॑स्य॒ वच॑सो बभू॒वथुः॑ । ता वां॒ विश्व॑को हवते तनूकृ॒थे मा नो॒ वि यौ॑ष्टं स॒ख्या मु॒मोच॑तम् ॥ (१)
हे दर्शनीय देवों के वैद्य एवं सुख देने वाले अश्चिनीकुमारो! तुम लोग दक्ष द्वारा की गई उपस्थिति के समय उपस्थित थे. मैं विश्वक नामक ऋषि तुम्हें संतानप्राप्ति के उद्देश्य से बुलाता हूं. हम ऋषियों और स्तोताओं की मित्रता मत तोड़ना. तुम अपने घोड़े यहां आकर रथ से अलग करो. (१)
O physician of the visible gods and the aschinikumaro who gives happiness! You were present at the time of the appearance made by Daksha. I call you a sage called Vishwak for the purpose of getting children. We don't break the friendship of sages and hymns. You come here and separate your horses from the chariot. (1)