ऋग्वेद (मंडल 9)
अध॒ धार॑या॒ मध्वा॑ पृचा॒नस्ति॒रो रोम॑ पवते॒ अद्रि॑दुग्धः । इन्दु॒रिन्द्र॑स्य स॒ख्यं जु॑षा॒णो दे॒वो दे॒वस्य॑ मत्स॒रो मदा॑य ॥ (११)
पत्थरों की सहायता से निचुड़ने वाले एवं मदभरी धाराओं द्वारा देवों की पूजा करने वाले सोम भेड़ के बालों से बने दशापवित्र को पार करके द्रोणकलश में गिरते है. इंद्र की मित्रता प्राप्त करने वाले, दीप्तिशाली एवं नशीले सोम इंद्र को मद पहुंचाने के लिए छनते हैं. (११)
Som, who is emitting with the help of stones and worships the gods with mad streams, crosses the Dasapavitra made of sheep's hair and falls into the Dronakalash. Indra's friend, the radiant and the intoxicating Som, sifts through indra to deliver the item. (11)