ऋग्वेद (मंडल 9)
तक्ष॒द्यदी॒ मन॑सो॒ वेन॑तो॒ वाग्ज्येष्ठ॑स्य वा॒ धर्म॑णि॒ क्षोरनी॑के । आदी॑माय॒न्वर॒मा वा॑वशा॒ना जुष्टं॒ पतिं॑ क॒लशे॒ गाव॒ इन्दु॑म् ॥ (२२)
जब अभिलाषा करने वाले स्तोता का वचन इसका संस्कार करता है और योगक्षेम संबंधी देहाती के मुख में स्थित वाणी राजा की स्तुति करती है, तब वरण करने योग्य, देवों के नशे के लिए पर्याप्त, सबके पालक एवं कलश में स्थित सोम की अभिलाषा करती हुई गाएं इसके पास आती हैं. (२२)
When the word of the desireist stota rites it and the voice in the mouth of the yogicshma-related rustic praises the king, then the sings come to it, worthy of being able to choose, enough for the drunkenness of the gods, the guardian of all and wishing for the Som in the kalash. (22)