ऋग्वेद (मंडल 9)
मही॒मे अ॑स्य॒ वृष॒नाम॑ शू॒षे माँश्च॑त्वे वा॒ पृश॑ने वा॒ वध॑त्रे । अस्वा॑पयन्नि॒गुतः॑ स्ने॒हय॒च्चापा॒मित्रा॒ँ अपा॒चितो॑ अचे॒तः ॥ (५४)
घोड़ों एवं बाहुओं द्वारा किए जाने वाले युद्ध में सोम के दो महान् कर्म बाण बरसाना और शत्रुओं को हराना शत्रुनाशक होते हैं. इन दोनों कार्यो द्वारा सोम ने शत्रु का वध किया एवं युद्धभूमि से भगाया. हे सोम! शत्रुओं और अग्नि चयन करने वालों को दूर भगाओ. (५४)
In the battle carried out by horses and arms, the two great deeds of Soma are to rain arrows and defeat enemies. Through these two actions, Som killed the enemy and drove him out of the battlefield. Hey Mon! Drive away the enemies and agni choosers. (54)