सामवेद (अध्याय 16)
असावि सोमो अरुषो वृषा हरी राजेव दस्मो अभि गा अचिक्रदत् । पुनानो वारमत्येष्यव्ययँ श्येनो न योनिं घृतवन्तमासदत् ॥ (७)
सोम हरे रंग के, शक्तिवर्धक, प्रकाशित व राजा के समान दर्शनीय हैं. इन के रस को भेड़ के बालों से बनी छलनी में छाना जाता है. गाय के दूध में मिल कर सोमरस और अधिक पवित्र हो जाता है. वह जल से भरे हुए कलशों में वैसे ही प्रवेश करता है, जैसे वेग से उड़ता हुआ पक्षी उतरता है. (७)
Soma is green, powerful, illuminated and visible like a king. Their juice is filtered in a sieve made of sheep's hair. By mixing with cow's milk, someras becomes more sacred. He enters the urns filled with water just as a flying bird descends at a velocity. (7)