सामवेद (अध्याय 3)
न हि वश्चरमं च न वसिष्ठः परिमँस्ते । अस्माकमद्य मरुतः सुते सचा विश्वे पिबन्तु कामिनः ॥ (९)
हे मरुद्गणो! वसिष्ठ ऋषि आप में से छोटों को भी छोड़ कर स्तुति नहीं करते हैं अर्थात् छोटों की भी स्तुति करते हैं. आज हमारे इस सोम यज्ञ में आप सभी इकट्ठे हो कर सोमरस पीजिए. (९)
O Marudgano! Vasishtha Rishi does not praise even the little ones of you, that is, praises the little ones too. Today, in this Som Yagya of ours, all of you should gather and drink Someras. (9)