सामवेद (अध्याय 4)
गृणे तदिन्द्र ते शव उपमां देवतातये । यद्धँसि वृत्रमोजसा शचीपते ॥ (१)
हे इंद्र (शचीपति)! हम पास ही हो रहे इस यज्ञ में आप की महिमा की उपासना करते हैं. आप अपने ओज से वृत्रासुर का नाश कर सके. (१)
O Indra (Shachipati)! We worship your glory in this yagna happening nearby. You could destroy Vritrasura with your oz. (1)
सामवेद (अध्याय 4)
यस्य त्यच्छम्बरं मदे दिवोदासाय रन्धयन् । अयँ स सोम इन्द्र ते सुतः पिब ॥ (२)
हे इंद्र! आप सोमरस पीजिए. सोमरस से मदमस्त हो कर ही आप ने दिवोदास के लिए शंबर का नाश किया. (२)
O Indra! You drink somers. It was only after being intoxicated by Someras that you destroyed Shambar for Divodas. (2)
सामवेद (अध्याय 4)
एन्द्र नो गधि प्रिय सत्राजिदगोह्य । गिरिर्न विश्वतः पृथुः पतिर्दिवः ॥ (३)
हे इंद्र! आप सभी को प्रिय व शत्रुजित् हैं. आप को कोई नहीं हरा सकता. आप गिरि जैसे विशाल व स्वर्गलोक के स्वामी हैं. आप विश्व के सभी वैभव हमें प्रदान कराने के लिए हमारे पास पृथ्वी पर पधारने की कृपा कीजिए. (३)
O Indra! You are loved and enemy to all. No one can beat you. You are as vast as Giri and the swami of heaven. Please come to earth with us to give us all the glory of the world. (3)
सामवेद (अध्याय 4)
य इन्द्र सोमपातमो मदः शविष्ठ चेतति । येना हँसि न्या३त्रिणं तमीमहे ॥ (४)
हे इंद्र! आप अधिक सोमरस का पान करते हैं. आप अतीव बलशाली व बहुत अधिक ऊर्जस्वी हैं. इसी ऊर्जा (उत्साह) से आप दुश्मनों का नाश कर पाते हैं. हम इसलिए आप की उपासना करते हैं. (४)
O Indra! You drink more somers. You are very powerful and very energetic. With this energy (enthusiasm), you are able to destroy enemies. That's why we worship you. (4)
सामवेद (अध्याय 4)
तुचे तुनाय तत्सु नो द्राधीय आयुर्जीवसे । आदित्यासः समहसः कृणोतन ॥ (५)
हे आदित्यो! आप महान हैं. आप हमारी संतान को लंबी आयु दीजिए. आप हमारी संतान की संतान को दीर्घ आयु प्रदान करने की कृपा कीजिए. (५)
O Adityao! You are great. You give long life to our children. Please give long life to the children of our children. (5)
सामवेद (अध्याय 4)
वेत्था हि निरृतीनां वज्रहस्त परिवृजम् । अहरहः शुन्ध्युः परिपदामिव ॥ (६)
हे इंद्र! आप विघ्नों को दूर करना जानते हैं. आप पवित्रतापूर्वक आपत्तियों का निराकरण करते हैं. आप रोग निवारक (चिकित्सक) मनुष्य के समान सभी आपत्तियों को दूर कर सकते हैं. (६)
O Indra! You know how to remove obstacles. You piously resolve objections. You can remove all objections similar to the disease preventive (doctor) human being. (6)
सामवेद (अध्याय 4)
अपामीवामप स्त्रिधमप सेधत दुर्मतिम् । आदित्यासो युयोतना नो अँहसः ॥ (७)
हे आदित्यो! आप हमें रुग्णता व शत्रुता के प्रभाव से दूर रखने की कृपा कीजिए. आप हमें दुर्बुद्धि से बचाइए. (७)
O Adityao! Please keep us away from the effects of sickness and hostility. You save us from evil sense. (7)
सामवेद (अध्याय 4)
पिबा सोममिन्द्र मन्दतु त्वा यं ते सुषाव हर्यश्वाद्रिः । सोतुर्बाहुभ्याँ सुयतो नार्वा ॥ (८)
हे इंद्र! आप अश्ववान (घोड़े वाले) हैं. आप प्रसन्नता देने वाले सोमरस को पीने की कृपा कीजिए. जिन पत्थरों से कूटकूट कर सोमरस निकाला जाता है, वे पत्थर यज्ञशाला में वैसे ही स्थिर हैं, जैसे घुड़साल में रस्सियों से बंधे घोड़े स्थिर रहते हैं. (८)
O Indra! You are an horseman. Please drink the happy Somaras. The stones with which someras is extracted are as stable in the yagyashala, just as horses tied to ropes remain stationary in the horse-riding. (8)