सामवेद (अध्याय 6)
सहस्तन्न इन्द्र दद्ध्योज ईशे ह्यस्य महतो विरप्शिन् । क्रतुं न नृम्णँ स्थविरं च वाजं वृत्रेषु शत्रून्त्सुहना कृधी नः ॥ (११)
हे इंद्र! आप शत्रु का नाश करने वाले हैं. आप हमें बल प्रदान कीजिए क्योंकि आप महान बल के स्वामी हैं. आप हमारे यज्ञ की स्थिति जैसा धन और सामर्थ्य हमें दीजिए. आप हमें ऐसी शक्ति दीजिए, जिस से हम संग्रामों में अपने दुश्मनों को हरा सकें. (११)
O Indra! You are going to destroy the enemy. You give us strength because you are the master of great force. You give us the same wealth and strength as the state of our yajna. You give us such power that we can defeat our enemies in the struggles. (11)