यजुर्वेद (अध्याय 10)
कु॒विद॒ङ्ग यव॑मन्तो॒ यवं॑ चि॒द्यथा॒ दान्त्य॑नुपू॒र्वं वि॒यूय॑। इ॒हेहै॑षां कृणुहि॒ भोज॑नानि॒ ये ब॒र्हिषो॒ नम॑उक्तिं॒ यज॑न्ति। उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽस्य॒श्विभ्यां॑ त्वा॒ सर॑स्वत्यै॒ त्वेन्द्रा॑य त्वा सु॒त्राम्णे॑ ॥ (३२)
हे सोम! आप को प्रजा के कल्याण हेतु बरतन में ग्रहण किया जाता है. आप यहां आइए और भोजन कीजिए. यजमान आप को बैठने के लिए कुशासन प्रदान करते हैं. यजमान आप के लिए उक्ति (मंत्रों से) यज्ञ करते हैं. आप को अश्विनीकुमारों के लिए बरतन में ग्रहण किया जाता है. आप को सरस्वती देवी के लिए बरतन में ग्रहण किया जाता है. आप को इंद्र देव के लिए बरतन में ग्रहण किया जाता है. आप को शत्रु नाश हेतु बरतन में ग्रहण किया जाता है. (३२)
O Mon! You are taken in utensils for the welfare of the people. You come here and eat. Hosts provide you with misgovernance to sit. The host performs the udchi (with mantras) sacrifice for you. You are assumed in a vessel for Ashwinikumars. You are taken in a vessel for Saraswati Devi. You are absorbed in a vessel for Indra Dev. You are taken in a vessel to destroy the enemy. (32)