हरि ॐ

यजुर्वेद (Yajurved)

यजुर्वेद 14.25

अध्याय 14 → मंत्र 25 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

यजुर्वेद:
वसू॑नां भा॒गोऽसि रु॒द्राणा॒माधि॑पत्यं॒ चतु॑ष्पात् स्पृ॒तं च॑तुर्वि॒ꣳश स्तोम॑ऽ आ॒दि॒त्यानां॑ भा॒गोऽसि म॒रुता॒माधि॑पत्यं॒ गर्भा॑ स्पृ॒ताः पं॑चवि॒ꣳश स्तोमो॑ऽदि॑त्यै भा॒गोऽसि॒ पू॒ष्णऽ आधि॑पत्य॒मोज॑ स्पृ॒तं त्रि॑ण॒व स्तोमो॑ दे॒वस्य॑ सवि॒तुर्भा॒गोऽसि॒ बृह॒स्पते॒राधि॑पत्यꣳ स॒मीची॒र्दिश॑ स्पृ॒ताश्च॑तुष्टो॒म स्तोमः॑ ॥ (२५)
हे इष्टके! आप बसुगणों के भाग हैं. इसलिए आप पर रुद्रों का अधिकार है. आप ने चौबीसवें स्तोम द्वारा पशुओं का संरक्षण किया है. हम आप को यहां स्थापित करते हैं. आप आदित्यगण के भाग हैं. इसलिए मरुद्गणों का आप पर अधिकार है. पच्चीसवें स्तोम द्वारा गर्भस्थ भ्रूणों की रक्षा हुई. हम आप को यहां स्थापित करते हैं. हे इष्टके! आप अदिति के भाग हैं. अतः पूषा देव का आप पर अधिकार है. आप ने त्रिणव स्तोम से प्रजाओं के ओज की रक्षा की है. हम उन स्तोम का ध्यान करते हुए आप को यहां स्थापित करते हैं. हे इष्टके! आप सभी के प्रेरक सविता देव के भाग हैं. आप पर बृहस्पति देव का अधिकार है. आप ने चतुष्टोम स्तोम से सभी दिशाओं की रक्षा की है हम उस स्तोम का ध्यान करते हुए आप की स्थापना करते हैं. (२५)
Oh my god! You are part of the audience. That is why Rudras have a right over you. You have protected animals through the 24th storm. We set you up here. You are part of Adityagan. That is why the deserts have a right over you. The fetuses were protected by the twenty-fifth storm. We set you up here. Oh my god! You are part of Aditi. Therefore, Pusha Dev has a right over you. You have protected the people's oz from Trinava Stoma. We set you up here by meditating on those stamps. Oh my god! You are all part of the inspiration Savita Dev. You have the right of Jupiter. You have protected all directions from chatushtom stom, we establish you by meditating on that stom. (25)