यजुर्वेद (अध्याय 14)
न॒वभि॑रस्तुवत पि॒तरो॑ऽसृज्य॒न्तादि॑ति॒रधि॑पत्न्यासीत्। एकाद॒शभि॑रस्तुवतऽ ऋ॒तवो॑ऽसृज्यन्तार्त्त॒वाऽ अधि॑पतयऽआसन्। त्रयोद॒शभि॑रस्तुवत॒ मासा॑ऽ असृज्यन्त संवत्स॒रोऽधि॑पतिरासीत्। पञ्चद॒शभि॑रस्तुवत क्ष॒त्रम॑सृज्य॒तेन्द्रोऽधि॑पतिरासीत्। सप्तद॒शभि॑रस्तुवत ग्रा॒म्याः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त॒ बृह॒स्पति॒रधि॑पतिरासीत् ॥ (२९)
परमपिता परमेश्वर ने पितरों को सिरजा. देवताओं की माता अदिति उन की स्वामिनी हैं. देवताओं की माता अदिति की नौ प्राणों से स्तुति की जाती है. नौ प्राणों से ऋतुएं सिरजीं. ऋतुओं के गुण अपनेअपने विषय के अधिपति हैं. उन अधिपतियों की दस प्राणों से स्तुति की गई. परमपिता ने महीनों को सिरजा. वर्ष को उन का अधिपति बनाया. उन को पंद्रह प्राणों से स्तुति की गई. क्षत्रियों को सिरजने वाले की भी प्राणों से स्तुति की गई. इंद्र देव उन के अधिपति हुए. जिस ने गांवों को सिरजा, जिस ने पशुओं को सिरजा, उन की सत्रह प्राणों से स्तुति की गई. बृहस्पति देव को उन का अधिपति बनाया. (२९)
God the Father gave heads to the fathers. Aditi, the mother of the gods, is their owner. Aditi, the mother of the gods, is praised with nine lives. The seasons are from nine souls. The qualities of seasons are the ruler of their own subject. Those overdevas were praised with ten lives. The Father spent months. made the year their overdeva. He was praised with fifteen lives. Those who adorned the Kshatriyas were also praised with their lives. Indra Dev became their overdeva. He who killed the villages, who killed the animals, was praised with seventeen lives. He made Jupiter the deva of them. (29)