हरि ॐ

यजुर्वेद (Yajurved)

यजुर्वेद 14.30

अध्याय 14 → मंत्र 30 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

यजुर्वेद:
न॒व॒द॒शभि॑रस्तुवत शूद्रा॒र्य्याव॑सृज्येतामहोरा॒त्रेऽ अधि॑पत्नीऽ आस्ता॒म्। एक॑विꣳशत्यास्तुव॒तैक॑शफाः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त॒ वरु॒णोऽधि॑पतिरासी॒त्। त्रयो॑विꣳशत्यास्तुवत क्षु॒द्राः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त पू॒षाधि॑पतिरासी॒त्। पञ्च॑विꣳशत्यास्तुवताऽऽर॒ण्याः प॒शवो॑ऽसृज्यन्त वा॒युरधि॑पतिरासीत्। स॒प्तवि॑ꣳशत्यास्तुवत॒ द्यावा॑पृथि॒वी व्यै॑तां॒ वस॑वो रु॒द्रोऽ आ॑दि॒त्याऽ अ॑नु॒व्यायँ॒स्तऽ ए॒वाधि॑पतयऽ आसन् ॥ (३०)
दस और नौ अर्थात्‌ उन्नीस आंतरिक और बाहरी अंगों की तरह ही शूद्रों और आर्यों को सिरजा अर्थात्‌ उत्पन्न किया. दिन और रात उन के स्वामी हुए. इक्कीस अंगों से प्रजापति की स्तुति की गई. अंगों से ही छोटेछोटे पशुओं को सिरजा. वरुण देव उन के स्वामी हुए. तेईस अंगों से उन की स्तुति की गई. उन अंगों से और छोटेछोटे जीवजंतु (पशु) सिरजे. पूषा देव उन के अधिपति हुए. पच्चीस अंगों से उन की स्तुति की गई. उन अंगों से जंगली पशुओं को सिरजा. वायु उन के स्वामी हुए. सत्ताईस अंगों से उन की स्तुति की गई. इन से ही स्वर्गलोक व्याप्त है. इन से ही पृथ्वीलोक व्याप्त हैं. उन में ही आठ वसु, ग्यारह रूद्र व बारह मास वास करते हैं. आदित्य देव उन के स्वामी हुए. (३०)
Just like ten and nine i.e. nineteen internal and external organs, Shudras and Aryas were created. Day and night were the masters of them. Prajapati was praised with twenty-one hymns. Small animals also appeared from those hymns. Varun Dev became the swami of them. He was praised with twenty-three hymns. From those hymns and small animal appeared. Pusha Dev became their deva. He was praised by twenty-five hymns. Wild animals appeared from those hymns. Vayu became the deva of them. He was praised by twenty-seven hymns. It is from them that the world of heaven is pervaded. It is from these that the earth is widespread. In them, eight Vasus, eleven Rudras and twelve months reside. Aditya Dev became the master of them. (30)