यजुर्वेद (अध्याय 3)
स नः॑ पि॒तेव॑ सू॒नवेऽग्ने॑ सूपाय॒नो भ॑व। सच॑स्वा नः स्व॒स्तये॑ ॥ (२४)
हे अग्नि! आप यजमानों के पास उसी तरह बने रहें जैसे पिता पुत्र के पास बना रहता है. आप हम यजमानों के कल्याण के लिए सदैव यजमानों के पास रहने की कृपा कीजिए. (२४)
O agni! You should remain with the hosts in the same way as the father remains with the son. Please always be with the hosts for the welfare of us hosts. (24)