यजुर्वेद (अध्याय 3)
अव॑भृथ निचुम्पुण निचे॒रुर॑सि निचुम्पु॒णः। अव॑ दे॒वैर्दे॒वकृ॑तमेनो॑ऽयासिष॒मव॒ मर्त्यै॒र्मर्त्य॑कृतं पुरु॒राव्णो॑ देव रि॒षस्पा॑हि ॥ (४८)
हे जलप्रवाह! आप नीचे की ओर बहने वाले और बहुत तीव्र वेग वाले हैं. फिर भी धीमी गति से बहने की कृपा कीजिए. आप देवताओं के प्रति किए गए पाप धोने के लिए पधारे हैं. आप दुःखदायी शत्रुओं से हमारी रक्षा करने की कृपा कीजिए. (४८)
O water flow! You are downward flowing and very intense velocity. Still, please slow down. You have come to wash away the sins committed against the gods. Please protect us from painful enemies. (48)