यजुर्वेद (अध्याय 30)
न॒दीभ्यः॑ पौञ्जि॒ष्ठमृ॒क्षीका॑भ्यो॒ नैषा॑दं पुरुषव्या॒घ्राय॑ दु॒र्मदं॑ गन्धर्वाप्स॒रोभ्यो॒ व्रात्यं॑ प्र॒युग्भ्य॒ऽ उन्म॑त्तꣳ सर्पदेवज॒नेभ्योऽप्र॑तिपद॒मये॑भ्यः कित॒वमी॒र्यता॑या॒ऽअकि॑तवं पिशा॒चेभ्यो॑ विदलका॒रीं या॑तु॒धाने॑भ्यः कण्टकीका॒रीम् ॥ (८)
नदियों के लिए नाविक, रीछ आदि के लिए बनचरों (निषाद), शेर की तरह दुर्दम्य पुरुष के लिए प्रबल प्रतापी को, गंधर्व और अप्सराओं के लिए असंस्कारित, शोधार्थी हेतु उन्मत्त को, सांप, मनुष्य और देवों के लिए ज्ञानी को, जुए के लिए जुए में कुशल व्यक्ति को, उन्नति के लिए छलकपट मुकत को पिशाचों के लिए हृदय विदीर्ण करने बाले राक्षस जैसे लुटेरों के लिए रास्ते में कांटे (रोड़े) अटकाने बालों को नियुक्त किया जाना चाहिए. (८)
Sailors for rivers, bancharas (Nishads) for bears, etc., strong majestic for a man as refractory as a lion, undignified for Gandharvas and apsaras, frantic for researchers, snakes, humans and gods, a person skilled in gambling for gambling, a person skilled in gambling for gambling, for advancement, for robbers like demons who pierce hearts for vampires, thorns (obstacles) on the way. (8)