यजुर्वेद (अध्याय 34)
दे॒वेन॑ नो॒ मन॑सा देव सोम रा॒यो भा॒गꣳ स॑हसावन्न॒भि यु॑ध्य।मा त्वा त॑न॒दीशि॑षे वी॒र्य्यस्यो॒भये॑भ्यः॒ प्र चि॑कित्सा॒ गवि॑ष्टौ ॥ (२३)
हे सोम! आप दिव्य हैं. आप हमें मन से धन प्रदान कीजिए व सौभाग्यवान बनाइए. आप हमें युद्ध में जिताइए. आप को दान देने से कोई नहीं रोक सकता. आप अतीव बलशाली व अतीव अभययुक्त हैं. हे सोम! आप हमें दोनों लोकों (पृथ्वीलोक और स्वर्गलोक) का सुख प्रदान कीजिए. (२३)
O Mon! You are divine. You give us money with your heart and make us lucky. You win us in the war. No one can stop you from donating. You are very strong and very fearless. O Mon! You give us the happiness of both the worlds (earthland and heaven). (23)