यजुर्वेद (अध्याय 4)
इ॒यं ते॑ य॒ज्ञिया॑ त॒नूर॒पो मु॑ञ्चामि॒ न प्र॒जाम्। अ॒ꣳहो॒मुचः॒ स्वाहा॑कृताः पृथि॒वीमावि॑शत पृथि॒व्या सम्भ॑व ॥ (१३)
हे यज्ञ देव! पृथ्वी का शरीर यज्ञ करने योग्य है. हम इस में जल छोड़ते हैं. प्रजा (जनता) के लिए लाभदायी जल नहीं छोड़ते हैं. आप हमें इस पाप से मुक्त कीजिए. स्वाहा के रूप में छोड़ा गया जल पृथ्वी में प्रवेश कर के पृथ्वी की मिट्टी में मिल कर एकमेक हो जाए, आप ऐसी कृपा कीजिए. (१३)
O Sacrificial God! The body of the earth is worthy of sacrifice. We release water into it. They do not leave beneficial water for the people. You free us from this sin. The water released in the form of swaha enters the earth and merges into the soil of the earth, please do such a thing. (13)