यजुर्वेद (अध्याय 5)
ज्योति॑रसि वि॒श्वरू॑पं॒ विश्वे॑षां दे॒वाना॑ स॒मित्। त्वꣳ सो॑म तनू॒कृद्भ्यो॒ द्वेषो॑भ्यो॒ऽन्यकृतेभ्यऽउ॒रु य॒न्तासि॒ वरू॑थ॒ꣳ स्वाहा॑। जुषा॒णोऽ अ॒प्तुराज्य॑स्य वेतु॒ स्वाहा॑ ॥ (३५)
हे अग्नि! आप ज्योति व विश्व स्वरूप हैं. आप सब देवताओं की समिधा है. आप सोम से शत्रुओं का नाश करते हैं. आप असत् कार्यों का नाश करते हैं. आप हमें सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कृपा कीजिए. आप बल संपन्न के लिए स्वाहा. आप अनेक आहुतियों से संपन्न हैं. आप ज्ञाता हैं. आप के लिए स्वाहा. (३५)
O agni! You are the light and the world form. You are the same of all the gods. You destroy enemies with Som. You destroy evil deeds. Please take us to a safe place. You swaha for the force thriving. You are endowed with many sacrifices. You are a knower. Swaha for you. (35)