यजुर्वेद (अध्याय 5)
देव॑ सवितरे॒ष ते॒ सोम॒स्तꣳ र॑क्षस्व॒ मा त्वा॑ दभन्। ए॒तत्त्वं दे॑व सोम दे॒वो दे॒वाँ२ऽउपागा॑ऽइ॒दम॒हं म॑नु॒ष्यान्त्स॒ह रा॒यस्पोषे॑ण॒ स्वाहा॒ निर्वरु॑णस्य॒ पाशा॑न्मुच्ये ॥ (३९)
ये सविता हैं. यह सोम आप को भेंट किया जा रहा है. आप इस की रक्षा करने की कृपा कीजिए. आप को राक्षस कष्ट न पहुंचा पाएं. यह सोम दिव्यता को पा कर देवता से अधिष्ठित हैं. आप की कृपा से हम भी दिव्यता, धन व पशु प्राप्त करें. आप के लिए स्वाहा. आप को प्रदान की गई आहुति से हम वरुण के पाश से मुक्त हो चुके हैं. (३९)
This is Savita. This Mon is being presented to you. Please protect it. Do not hurt you demons. This Soma is possessed by the deity after attaining divinity. By your grace, we should also get divinity, wealth and animals. Swaha for you. With the sacrifice made to you, we have been freed from the loop of Varuna. (39)