यजुर्वेद (अध्याय 8)
व्रेशी॑नां त्वा॒ पत्म॒न्नाधू॑नोमि। कुकू॒नना॑नां त्वा॒ पत्म॒न्नाधू॑नोमि। भ॒न्दना॑नां त्वा॒ पत्म॒न्नाधू॑नोमि म॒दिन्त॑मानां त्वा॒ पत्म॒न्नाधू॑नोमि म॒धुन्त॑मानां त्वा॒ पत्म॒न्नाधू॑नोमि शु॒क्रं त्वा॑ शु॒क्रऽआधू॑नो॒म्यह्नो॑ रू॒पे सूर्य॑स्य र॒श्मिषु॑ ॥ (४८)
हे सोम! हम जल बरसाने के लिए आप को कंपाते हैं. हम संसार के कल्याण के लिए आप को कंपाते हैं. हम मेघों के जल के लिए आप को कंपाते हैं. आप आनंददायी हैं. हम जल बरसाने के लिए आप को कंपाते हैं. आप मधुमान (मधुरता से लबालब भरे हुए हैं). हम आप को मधु (मधुरता) बरसाने के लिए कंपाते हैं. आप प्रकाशमान हैं. हम प्रकाश की वर्षा के लिए आप को कंपाते हैं. हम दिन स्वरूप सूर्य की किरणों के लिए आप को कंपाते हैं. (४८)
O Mon! We make you shiver to rain water. We make you shiver for the welfare of the world. We make you shiver for the water of the clouds. You are enjoyable. We make you shiver to rain water. You are Madhuman (full of sweetness). We make you shiver to shower madhu (sweetness). You are shining. We make you shiver for the rain of light. We make you shiver for the sun's rays in the form of the day. (48)