हरि ॐ

यजुर्वेद (Yajurved)

यजुर्वेद 8.61

अध्याय 8 → मंत्र 61 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

यजुर्वेद:
चतु॑स्त्रिꣳश॒त् तन्त॑वो॒ ये वि॑तत्नि॒रे य इ॒मं य॒ज्ञ स्व॒धया॒ दद॑न्ते। तेषां॑ छि॒न्नꣳ सम्वे॒तद्द॑धामि॒ स्वाहा॑ घ॒र्मोऽअप्ये॑तु दे॒वान् ॥ (६१)
चौतीस देव जो इस यज्ञ का विस्तार करते हैं, जो यजमानों को पौष्टिक पदार्थ प्रदान करते हैं, उन देवताओं के लिए ये आहुतियां अर्पित हैं. यज्ञ जैसे कार्यो से हम जो धन धारण करते हैं, वह हम ऐसे ही शुभ कार्यो में खर्च करते हैं. यह आहुति देवों को तृप्त प्रसन्न करने की कृपा करे. (६१)
These sacrifices are offered to the thirty-four gods who extend this yajna, who provide nutritious food to the hosts. The money we hold through tasks like yajna, we spend it on such auspicious works. May this sacrifice please the gods to satisfy them. (61)