हम ललाट के असौभाग्य सूचक चिल्ल को शत्रु के समान अपने शरीर से दूर करते हैं. जो सौभाग्य सूचक चिल्ल हैं, वे हमारी संतान को प्राप्त हों. हम ने अपने शरीर से बुरे चिल्ल दूर किए हैं, वे हमारे शत्रुओं को प्राप्त हों. (१)
We remove the incompetent signal of the forehead from our body like an enemy. May our children get the good fortune that are indicative chillas. We have removed bad chills from our bodies, let them be received by our enemies. (1)
सब को प्रेरणा देने वाले सविता देव, वरुण देव, मित्र एवं अर्यमा देव हमारे हाथों और पैरों में स्थित असौभाग्य सूचक लक्षणों को दूर कर दें. अनुमति देवी, 'भय मत करो', कहती हुई हमारे शरीर में वर्तमान सभी बुरे लक्षणों को निकाल दें. इंद्र आदि देवों ने इस अनुमति देवी को हमें सौभाग्य देने के लिए प्रेरित किया है. (२)
May Savita Dev, Varun Dev, Friends and Aryama Dev, who inspire everyone, remove the unfortunate symptoms located in our hands and feet. Permission Devi, 'Don't be afraid', remove all the bad symptoms present in our body. Indra adi devas have inspired this permission goddess to give us good luck. (2)
हे पुरुष! तेरे अपने शरीर, केशों एवं नेत्रों के जो बुरे लक्षण हैं, हम मंत्र रूपी वाणी से उन सभी बुरे लक्षणों का विनाश करते हैं. सविता देव तुझे कल्याण की प्रेरणा दें. (३)
O man! The bad symptoms of your own body, hair and eyes, we destroy all those bad symptoms with the speech of mantras. May Savita Dev inspire you for welfare. (3)
हम से संबंधित जो स्त्री हरिण के समान पैरों वाली, बैल के समान दांतों वाली, गाय के समान गति वाली एवं विकृत शब्द बोलने वाली है; हम मंत्रों के प्रभाव से उस के इन दुर्लक्षणों को दूर करते हैं. जिस स्त्री के माथे पर दुर्लक्षणों के प्रतीक उलटे रोम हैं, उन्हें भी हम अपने मंत्रों के प्रभाव से दूर करते हैं. (४)
A woman belonging to us who has legs like a deer, with teeth like a bull, with a cow-like speed and a distorted word speaks; We remove these ill-effects of him with the influence of mantras. We also remove the woman who has the symbols of evils on her forehead with the effect of our mantras. (4)