अस्त्रशस्त्र आदि से ताड़ित करने वाले जो शात्ु हैं, वे हमें प्राप्त न कर सकें. सामने आ कर हिंसा करने वाले हमें न पा सकें. हे परम ऐश्वर्य संपन्न इंद्र देव! शत्रुओं द्वारा बारबार छोड़े गए अनेक प्रकार के मुखों वाले जो बाण हैं, उन्हें हम से दूर स्थान में गिराओ. (१)
Those who chastise with weapons etc. cannot get us. Those who come forward and do violence cannot find us. O Supreme God of Epulence Indra! Drop the arrows with many types of faces repeatedly left by the enemies in a place far away from us. (1)
विष्व॑ञ्चो अ॒स्मच्छर॑वः पतन्तु॒ ये अ॒स्ता ये चा॒स्याः॑ । दै॑वीर्मनुष्येसषवो॒ ममा॑मित्रा॒न्वि वि॑ध्यत ॥ (२)
जो बाण शत्रुओं द्वारा धनुष से छोड़े जा रहे हैं अथवा जो बाण छोड़ने के लिए तरकस में सुरक्षित हैं, वे हम से दूर रहें. जो दैवी एवं मानवीय अस्त्रशस्त्र हैं, वे जा कर हमारे शत्रुओं को वेध डालें. (२)
The arrows that are being released by the enemies from the bow or those who are safe in the quiver to release the arrows, they should stay away from us. Those who are divine and human weapons, they should go and pierce our enemies. (2)
यो नः॒ स्वो यो अर॑णः सजा॒त उ॒त निष्ट्यो॒ यो अ॒स्माँ अ॑भि॒दास॑ति । रु॒द्रः श॑र॒व्य॑यै॒तान्ममा॒मित्रा॒न्वि वि॑ध्यतु ॥ (३)
हमारी जाति का अधिक बली, शत्रु समान शक्ति वाला अथवा निकृष्ट बलशाली जो मनुष्य हमें दास बनाना चाहता है, हमारे उन अमित्रों को, सब को रुलाने वाले संहार कर्ता देव रुद्र अपने बाणों से बींध डालें. (३)
The more powerful, enemy-like power or the worst powerful man of our jati who wants to make us slaves, those unfriendly, the destroyer God Rudra, who makes everyone cry, should pierce with his arrows. (3)
जो हमारी जाति का अथवा भिन्न जाति का पुरुष हम से द्वेष रखने के कारण हमें शाप देता है, इंद्र आदि सभी देव उस का विनाश करें. मेरे द्वारा प्रयोग किए गए मंत्र उस के शाप से मेरी रक्षा करें. (४)
Whoever curses us for hating us, all gods like Indra etc. should destroy him. The mantras I use protect me from his curse. (4)