हे हरिद्रा! हलदी नामक ओषधि! तू रात में उत्पन्न हुई है. इसलिए तू शरीर की सफेदी दूर करने में समर्थ है. हे भृंगराज (भागरा) नामक ओषधि! रंग काला कर देने वाली इंद्रावारुणि नामक ओषधि! एवं असित वर्ण करने वाली नील नामक ओषधि! तुम कुष्ठ रोग के कारण विकृत रंग वाले इस अंग को अपने रंग में रंग दो. वृद्धावस्था के कारण जो बाल श्वेत हो गए हैं, उन्हें भी अपने रंग में रंग दो. (१)
O Haridra! A medicine called turmeric! You were born at night. That is why you are able to remove the whiteness of the body. O medicine called Bhringraj (Bhagara)! A medicine called Indravaruni that turns the color black! And a medicine called Indigo that describes asit! You paint this organ with distorted color due to leprosy in its own color. Color the hair that has become white due to old age in its color. (1)
कि॒लासं॑ च पलि॒तं च॒ निरि॒तो ना॑शया॒ पृष॑त् । आ त्वा॒ स्वो वि॑शतां॒ वर्णः॒ परा॑ शु॒क्लानि॑ पातय ॥ (२)
हे ओषधि! कुष्ठ रोग और असमय में केश श्वेत होने के रोग को शरीर से दूर कर के नष्ट करो. हे रोगी! तुम्हें अपने बालों का पहले वाला रंग पुनः प्राप्त हो. हे ओषधि! तू इस के श्वेत रंग को दूर कर दे. (२)
O medicine! Remove leprosy and the disease of whitening the hair in the untimely and destroy it by removing it from the body. O patient! You get the first color of your hair to be retrieved. O medicine! You remove the white color of this. (2)
हे नील नामक ओषधि! तेरे उत्पन्न होने का स्थान काले रंग का होता है. तू काले रंग की होती है, इसलिए तू कुष्ठ रोग के कारण दूषित अंग के सफेद रंग और बालों के पकने को दूर कर. (३)
O medicine called Neel! The place of your birth is black. You are black in color, so remove the white color of the contaminated organ and the ripening of hair due to leprosy. (3)
हङ्डियों से उत्पन्न, त्वचा से उत्पन्न एवं इन दोनों के मध्यवर्ती मांस से उत्पन्न कुष्ठ रोग के कारण जो श्वैत चिह्न शरीर पर उत्पन्न हो गए हैं, उन्हें मैं मंत्र के प्रभाव से नष्ट करता हूं. (४)
I destroy the white marks that have been produced on the body due to leprosy originating from the bones, from the skin and from the intermediate flesh of both of them, with the effect of the mantra. (4)