हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 1.32.3

कांड 1 → सूक्त 32 → मंत्र 3 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 1)

अथर्ववेद: | सूक्त: 32
यद्रोद॑सी॒ रेज॑माने॒ भूमि॑श्च नि॒रत॑क्षतम् । आ॒र्द्रं तद॒द्य स॑र्व॒दा स॑मु॒द्रस्ये॑व स्रो॒त्याः ॥ (३)
हे जल उत्पन्न करने के लिए कांपती हुई उत्तम पृथ्वी एवं आकाश! तुम दोनों पहले बताए हुए जल का उत्पादन करो. वह जल वर्तमान काल में नया रहता है अर्थात्‌ वर्षा का जल समाप्त हो जाने पर भी आकाश में जल उसी प्रकार समाप्त नहीं होता, जिस प्रकार सागर में मिलने वाली सरिताएं कभी नहीं सूखतीं. (३)
O the perfect earth and sky trembling to produce water! Both of you produce the water mentioned earlier. That water remains new in the present period, that is, even after the rain water is exhausted, the water in the sky does not end in the same way that the streams found in the ocean never dry up. (3)