अथर्ववेद (कांड 10)
अ॒भीवृ॑ता॒ हिर॑ण्येन॒ यद॑तिष्ठ ऋतावरि । अश्वः॑ समु॒द्रो भू॒त्वाध्य॑स्कन्दद्वशे त्वा ॥ (१६)
हे ऋतावरी अर्थात् अधिक मात्रा में दूध देने वाली गौ! तू जब सोने के आभूषणों से ढकी हुई खड़ी थी, तो हे वशा गौ! सागर घोड़ा बन कर अर्थात् घोड़े के समान तेज चाल से तेरे समीप आ गया था. (१६)
O Ritavari i.e. cow that gives milk in excess! When you stood covered with gold ornaments, O Vasa Gau! The ocean came near you as a horse, that is, at a fast pace like a horse. (16)